Sunday, 19 April 2015

सामान्य ज्ञान

भारत के राष्ट्रपति : सामान्य ज्ञान
✜✜ ✜✜✜✜✜✜✜✜✜✜✜✜
● भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है— राष्ट्रपति

● भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश केसम्राट से की जा सकती है— ब्रिटेन के सम्राट से

● राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है— राष्ट्रपति

● भारतीय संविधानके अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है— राष्ट्रपति

● भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है— राष्ट्रपति

● भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 35 वर्ष

● राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है— समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा

● भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है— निर्वाचन आयोग

● राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले कहाँ भेजे जाते हैं— उच्चतम् न्यायालय में

● भारत के राष्ट्रपति काचुनाव किनते वर्षों के लिए होता है— 5 वर्ष
www.gujaratieducation.com

● राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है— संसद द्वारा महाभियोग चलाकर

● राष्ट्रपति पर महाभियोगकिस आधार पर लगाया जाता है— संविधान का अतिक्रमण करनेपर

● राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है— अमेरिका से
www.gujaratieducation.com

● भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है— भारत का मुख्य न्यायाधीश

● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है— अनुच्छेद-60

● राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है— उपराष्ट्रपति को

● राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसे देता है— लोकसभाध्यक्ष को

● भारत के कौन-से राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे— नीलम संजीव रेड्डी

● स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे— बिहार से

● भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई— डॉ. जाकिर हुसैन

●भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है— उपराष्ट्रपति की
www.gujaratieducation.com

● वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है— राष्ट्रपति

● लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है— 14

● भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है— संघीय मंत्रीपरिषद

● कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा— एम. हिदायतुल्ला

● किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है— धन विधेयक को

● युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषण कौन कर सकता है— राष्ट्रपति

● किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकताहै— राष्ट्रपति

● भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था— भारतीय डाकघर अधिनियम

● भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा— सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

● अध्यादेश जारी करने काअधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है— विधायी अधिकार
www.gujaratieducation.com

● भारत का राष्ट्रपति किसके द्वारा चुना जाता है
— सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा

● श्रीमति प्रतिभा पाटिल भारतीय गणतंत्र में कौन-सी राष्ट्रपति बनी थीं— 12वीं

● कौन-से राष्ट्रपति दो बार राष्ट्रपति चुने गए— डॉ. राजेंद्र प्रसाद

● किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसको है— राष्ट्रपति को

● भारत का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है— राष्ट्रपति

● भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का चुनाव कैसेहुआ— संविधान सभा द्वारा

● भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है— 12

● भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना है— 1,50,000 रुपए प्रतिमाह

● किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किसने समय के लिए रह सकता है— 3 वर्ष

● राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कौन करता है— राष्ट्रपति

● भारतीय संविधान के अनुसार भारत काराष्ट्रपति राज्य का क्या होता है— राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष

● भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है— अप्रत्यक्ष रूप से
www.gujaratieducation.com

● राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की संख्या कितनी होती है— 50-50

● भारत में किसके चुनाव में अनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली अपनाई जाती है— राष्ट्रपति के चुनाव में

● राष्ट्रपति पद रिक्त होने पर कितने समय में भरना आवश्यक है— 6 माह में

● भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक किसी राज्य में अपने पदपर कौन रह सकता है— राज्यपाल

● राष्ट्रपति किस सूचीके विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है— संघ व समवर्ती सूची पर

● जब किसी विधेयक को संसद में प्रस्तुत किया जाता है तो किसकी अनुमति के बाद वह अधिनियम बन जाता है— राष्ट्रपति की अनुमति


No comments:

Post a Comment